fbpx

  • दो नई फ्रेंचाइजी- लखनऊ और अहमदाबाद के शामिल होने के साथ, यह 2018 के बाद पहली मेगा नीलामी होगी। अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को जबकि लखनऊ ने केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को पहले ही ड्राफ्ट कर लिया है।
  • नीलामी से पहले कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन/ड्राफ्ट किया गया- हर फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 खिलाड़ियों को चुन सकती है।
  • ड्वेन ब्रावो 2008 से 2022 तक, सभी 15 आईपीएल सीज़न में हिस्सा लेने वाले (कम से कम नीलाम में) एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं। एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और शॉन मार्श भी 2008 से 2021 तक सभी सीज़न का हिस्सा थे- इस बार नहीं।
  • कुछ फ्रेंचाइजी ने क्रिस गेल को मेगा नीलामी में शामिल करने का अनुरोध किया था लेकिन गेल ने खुद इस साल के आईपीएल से दूर रहने का फैसला किया।
  • अवेश खान- अनकैप्ड तेज गेंदबाजों के सेट में नंबर 85 पर। यदि किसी भी वन डे में भारत के लिए खेल जाते हैं तो कैप्ड तेज गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर 37 पर आ जाएंगे। यह उनकी किस्मत को बहुत कुछ बदल सकता है।
  • दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर (42) सबसे बड़ी उम्र के और अफगानिस्तान के नूर अहमद (17) सबसे कम उम्र के प्रतिभागी। अमित मिश्रा (39) सबसे बड़ी उम्र के भारतीय- बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये।
  • बेंगलुरु में 12-13 फरवरी को होने वाली मेगा नीलामी में 10 टीमों के चुनने के लिए 590 खिलाड़ी- 70 विदेशियों सहित अधिकतम 217 खिलाड़ी बिकेंगे। एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 खिलाड़ी ले सकता है और इस हिसाब से 217 खिलाड़ियों की जगह है।
  • पंजाब के पास सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये का बचा पर्स है- उन्होंने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया। सनराइजर्स हैदराबाद (₹68 करोड़) और राजस्थान रॉयल्स (₹62 करोड़) इसके बाद हैं।
  • अंडर -19 वर्ल्ड कप नज़रअंदाज़ नहीं होगा और यश ढुल, अंगक्रिश रघुवंशी, विक्की ओस्तवाल, राजवर्धन हैंगरगेकर और दक्षिण अफ्रीका के बेबी एबी- देवास ब्रेविस को अपना पहला आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है। 20 लाख रूपये के सबसे निचले ब्रैकेट में एक नाम ऑस्ट्रेलियाई 18 साल के एनएसडब्ल्यू ऑलराउंडर एडन काहिल का है- अंडर -19 वर्ल्ड कप में टीम से- 100 से ज्यादा स्ट्राइक रेट और स्कॉटलैंड के विरुद्ध 45 गेंदों में 72 रन बनाए थे।
  • इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर (पिछले सीज़न के आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज़ किया) के 2022 सीज़न में शामिल होने की उम्मीद नहीं (कोहनी और हाथ की चोट) लेकिन 2023 और 2024 सीज़न में खेल सकते हैं- इसलिए लिस्ट में हैं। जो कोई भी उसे चुनेगा- 2022 सीज़न के लिए उनकी जगह के लिए कोई खिलाड़ी नहीं मिलेगा क्योंकि वह पहले से ही चोटिल है।
  • 1214 खिलाड़ी ने रजिस्टर किया था टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए- बीसीसीआई ने फाइनल लिस्ट में इसे 590 कर दिया- इसमें 228 खिलाड़ी कैप्ड और 355 अनकैप्ड।
  • लिस्ट में 7 एसोशिएट खिलाड़ी भी- डेविड विसे, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पलेमैन (सभी नामीबिया), संदीप लामिछाने (नेपाल), ब्रैड व्हील, सफ्यान शरीफ (दोनों स्कॉटलैंड) और अली खान (यूएसए)।
  • 48 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये के सबसे ऊंचे वर्ग में रखा। घरेलू अनकैप्ड क्रिकेटरों में, कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ऊंचे कीमत के ग्रुप को चुना।
  • नीलामी में कुल 220 विदेशी खिलाड़ी- इनमें ऑस्ट्रेलिया (47), वेस्टइंडीज (34), दक्षिण अफ्रीका (33), इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (24), श्रीलंका (23) और अफगानिस्तान (17) का प्रतिनिधित्व सबसे बड़ा।
  • लिस्ट में अंग्रेजी खिलाड़ी इयान कॉकबेन का नाम नहीं हालांकि इस टॉप बल्लेबाज ने 2021-22 बिग बैश सीजन के बीच में एक सब्स्टीट्यूट के तौर पर एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए सिर्फ 6 मैचों में 239 रन बनाए। नीलामी में लिस्ट के लिए उनका फॉर्म बहुत देर से आया।
  • आख़िरी लिस्ट में 44 नए नाम- फ्रेंचाइजी के अनुरोध पर इन्हें रजिस्टर किया। उस्मान ख्वाजा और एंडिले फेहलुकवायो भी मूल लिस्ट का हिस्सा नहीं थे।
  • एस. श्रीसंत नीलाम लिस्ट में वापस- बेस प्राइस 50 लाख रुपये।
  • ओडियन स्मिथ ने अपना नाम 2 करोड़ रुपये के ब्रैकेट से हटाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया जबकि तमिलनाडु के बिग हिटर शाहरुख खान ने अपनी कीमत 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख कर दी ।
  • लिस्ट में कमजोर घरेलू टीमों के कुछ अनकैप्ड खिलाड़ी :
    असम : रियान पराग
    चंडीगढ़ : हरनूर सिंह, मनन वोहरा ,राज बावा ,युवराज चौधरी
    गोवा :सुयश प्रभुदेसाई, एकनाथ केरकर, शुभम रंजन, अमित यादव
    नागालैंड :ख्रीवित्सो केंस
    पांडिचेरी : सागर उदेशी, सागर त्रिवेदी, भारत शर्मा
    उत्तराखंड: आकाश माधवाल, जय बिस्ता ,दीक्षांशु नेगी
    बिहार: अनुज राज, अभिजीत साकेत, प्रत्यूष सिंह, विपुल कृष्ण,लखन राजा,अनुनाय सिंह
    त्रिपुरा: अमित अली
    मेघालय: आकाश चौधरी
  • चरनपाल सिंह सोबती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *